महिला की मौत पर हंगामा: चिकित्सक पर ऑपरेशन बीच में छोड़कर जाने का आरोप, अस्पताल में तोड़फोड़; पहुंची पुलिस

सारनाथ के आशापुर स्थित दीर्घायु अस्पताल में सोमवार को पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। देर शाम तक स्वजन अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के छतईन कला निवासी अंशु सिंह (36) को उनके पति ऋषि सिंह ने सोमवार को दीर्घायु अस्पताल में भर्ती कराया था। पति के अनुसार, अंशु के पित्ताशय में पथरी थी। दोपहर में चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पति का आरोप है कि ऑपरेशन बीच में ही छोड़कर चिकित्सक वहां से चले गए। वहीं अस्पताल प्रबंधन के राजेश जायसवाल ने बताया कि पथरी के ऑपरेशन के दौरान अंशु को हार्ट अटैक आया। उन्हें वेंटिलेटर पर लेने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 07, 2026, 22:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महिला की मौत पर हंगामा: चिकित्सक पर ऑपरेशन बीच में छोड़कर जाने का आरोप, अस्पताल में तोड़फोड़; पहुंची पुलिस #CityStates #Varanasi #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar