UP Weather: काशी में 17 डिग्री पारा, 2025 से आठ डिग्री ज्यादा सर्द हैं रातें; 30 किमी/घंटे की गति से बही पछुआ
Varanasi Weather:अप्रैल माह में जहां आमतौर पर गर्मी अपना असर दिखाने लगती है, वहीं इस बार बनारस की रातों में फरवरी जैसी सिहरन महसूस की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रात का तापमान करीब आठ डिग्री तक नीचे चला गया है। वर्ष 2025 में 9 और 10 अप्रैल को जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 26 डिग्री सेल्सियस था, वहीं इस बार यह गिरकर करीब 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह बीते दिनों हुई लगातार बारिश और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते रात और भोर के समय ठंडक का असर अधिक महसूस हो रहा है। स्थिति यह है कि सुबह-सुबह जॉगिंग या टहलने निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। शुक्रवार को दिन में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। तेज धूप के बावजूद पछुआ हवा करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4.8 डिग्री कम दर्ज किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 23:39 IST
UP Weather: काशी में 17 डिग्री पारा, 2025 से आठ डिग्री ज्यादा सर्द हैं रातें; 30 किमी/घंटे की गति से बही पछुआ #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
