यूपी: रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी

राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को क्षेत्रीय स्तर पर गति देने के उद्देश्य से हस्तिनापुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बताया कि रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 27 क्षेत्रीय महासचिव और 37 क्षेत्रीय सचिव बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत, बुलंदशहर और सहारनपुर जिलों के कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है। सिर्फ एक महिला को हिस्सेदारी मिली है। मेरठ जिले को सबसे ज्यादा और नोएडा को सबसे कम पद दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी #CityStates #Muzaffarnagar #Meerut #Baghpat #Bijnor #Saharanpur #Shamli #UpNews #HindiNews #BreakingNews #RegionalCommitteeIncludesNineVice-presidents #27GeneralSecretaries #And37Secretaries #TheseDistrictsHaveBeenGivenRepresentation #SubahSamachar