यूपी प्रिंसिपल 2026: यूपी के स्कूलों में 2600+ प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन?
उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रिंसिपल और हेडमास्टर के पदों पर नौकरी पाने का अवसर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2,647 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें प्रिंसिपल के 1,475 और हेडमास्टर के 1,172 पद शामिल हैं। आयोग ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। आवेदन और ओटीआर की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। UP Principal-Headmaster Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें दिए गए भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। कार्यक्रम तारीख विज्ञापन जारी 23 अक्तूबर 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू 23 अक्तूबर 2026 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 परीक्षा की संभावित/निर्धारित तारीख 7 जनवरी 2027 UP Principal-Headmaster Recruitment 2026: मुख्य जानकारी विवरण जानकारी भर्ती आयोग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) विभाग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग पद प्रिंसिपल और हेडमास्टर प्रिंसिपल विज्ञापन संख्या 08/2026 हेडमास्टर विज्ञापन संख्या 09/2026 कुल रिक्तियां 2,647 आवेदन का माध्यम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in UP Principal-Headmaster Vacancy 2026: पदों का विवरण आयोग की ओर से जारी विवरण के अनुसार, प्रिंसिपल और हेडमास्टर के पद बालक एवं बालिका विद्यालयों में भरे जाएंगे। पद विज्ञापन संख्या बालक विद्यालय बालिका विद्यालय कुल पद प्रिंसिपल 08/2026 1,318 157 1,475 हेडमास्टर 09/2026 1,037 135 1,172 कुल 2,355 292 2,647 UP Principal Eligibility 2026: प्रिंसिपल पद के लिए योग्यता उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ निर्धारित शिक्षण या प्रशासनिक अनुभव की शर्तें पूरी करनी होंगी। पात्रता का मानदंड विवरण न्यूनतम आयु 30 वर्ष अधिकतम आयु/सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री व्यावसायिक योग्यता एनसीटीई से मान्य बीएड की डिग्री शिक्षण अनुभव कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले मान्यता प्राप्त संस्थान में पीजीटी लेक्चरर या टीजीटी सहायक अध्यापक के रूप में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव वैकल्पिक अनुभव मान्यता प्राप्त हाईस्कूल में हेडमास्टर के रूप में कम से कम 4 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव कितनी उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन दोनों पदों के लिएन्यूनतम आयु 30 वर्ष और 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु निर्धारितहै। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। UP Principal-Headmaster Salary 2026: कितनी मिलेगी सैलरी इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग वेतन स्तर निर्धारित किए गए हैं। पद पे लेवल वेतनमान प्रिंसिपल लेवल-12 ₹78,800–₹2,09,200 हेडमास्टर लेवल-10 ₹56,100–₹1,77,500 कितना लगेगा आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी प्रिंसिपल हेडमास्टर सामान्य / OBC / EWS ₹2,000 ₹1,500 SC / ST ₹2,000 ₹1,500 दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) ₹2,000 ₹1,500 UP Principal-Headmaster Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। प्रिंसिपल पद के लिए विज्ञापन संख्या 08/2026 या हेडमास्टर पद के लिए विज्ञापन संख्या 09/2026 चुनें। संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलकर पात्रता और अनुभव की शर्तें पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें। निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। संबंधित पद के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करके आवेदन सबमिट करें। आवेदन की पुष्टि और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 08:46 IST
यूपी प्रिंसिपल 2026: यूपी के स्कूलों में 2600+ प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? #GovernmentJobs #National #Upessc #SubahSamachar
