UP Budget 2026: यूपी में ₹9.12 लाख करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश, जानें स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या मिला?
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर विकास की नई इबारत लिखने की कोशिश की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ₹9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश किया, जिसमें 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को दोहराया गया है। इस बजट का मुख्य केंद्र स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार रहा है। विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हर नागरिक तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य के इस भारी-भरकम आवंटन से न केवल शहरों, बल्कि ग्रामीण इलाकों की चिकित्सा व्यवस्था में भी आमूलचूल परिवर्तन आने की उम्मीद है। बजट में जिला अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और गंभीर बीमारियों के सस्ते इलाज पर जो विशेष ध्यान दिया गया है, वह प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 13:06 IST
UP Budget 2026: यूपी में ₹9.12 लाख करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश, जानें स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या मिला? #HealthFitness #International #HealthTipsForDailyWellness #NaturalWeightLossRemedies #AyurvedicLifestyleHabits2026 #HowToControlBloodSugarNaturally #MentalHealthAndStressManagementTips #SuperfoodsForGlowingSkinAndHair #BestImmunityBoostingFoodsInIndia #HealthyDietChartForWeightLoss #HomeRemediesForDigestiveIssues #NutritionalBenefitsOfSeasonalFruits #SubahSamachar
