UP Accident: बेकाबू कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर आ रहे भाई की मौत; कोहराम
UP Accident: सरायलंखसी थाना क्षेत्र के आदेडीह चट्टी के बारी गांव के पास बुधवार की सुबह बेकाबू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय किशोर अपनी बहन को यूपी बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए उसके सेंटर पर छोड़कर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था, घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार सरायलंखसी थाना क्षेत्र के छोटी रस्तीपुर निवासी विशाल गुप्ता 16 नंदलाल अपनी बहन रोशनी को उसके परीक्षाा के लिए रणवीरपुर स्थित सीताराम इंटर कॉलेज में छोड़़ने गया था।वहां से वापस लौटते समय आदेडीह चट्टी के पास बारी गांव के पास भीटी की ओर से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:15 IST
UP Accident: बेकाबू कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर आ रहे भाई की मौत; कोहराम #CityStates #Mau #Varanasi #MauPolice #MauNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
