यूपी: प्रदेश में सर्दी की दस्तक, 16 डिग्री तक आया रात का तापमान; आने वाले दिनों के लिए जारी हुए पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश में अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह-शाम और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। पश्चिमी यूपी के बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत करीब आधा दर्जन जिलों में तो दिन का तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। इससे दिन में मौसम सुहाना रहेगा, जबकि सुबह और रात की ठंडक बढ़ेगी। अयोध्या में सबसे ठंडा दिन सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं हरदोई और नजीबाबाद दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 07:29 IST
यूपी: प्रदेश में सर्दी की दस्तक, 16 डिग्री तक आया रात का तापमान; आने वाले दिनों के लिए जारी हुए पूर्वानुमान #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
