UP Accident: वाराणसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार; एक युवक की मौत
Road Accident in Varanasi: वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मिर्जापुर स्थित अदलपुर की मां शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लालपुर से तख्खू के बउली जाने वाले मार्ग पर एक तीव्र मोड़ के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 18:00 IST
UP Accident: वाराणसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार; एक युवक की मौत #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
