Delhi NCR News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की जीतः जेएनयू शिक्षक संघ
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शिक्षक संघ ने केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशव्यापी छात्र-युवा आंदोलन और भारतीय लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। संघ ने कहा कि यह सफलता छात्रों के लंबे संघर्ष, एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। हालांकि मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। जब तक शिक्षा व्यवस्था में मौजूद संरचनात्मक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को समाप्त करने और विश्वविद्यालयों को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने की स्वायत्तता वापस देने की मांग दोहराई। एनटीए की केंद्रीकृत व्यवस्था ने उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और शैक्षणिक गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाया है। छात्रों, विशेषकर वंचित वर्गों, के लिए कठिनाइयां बढ़ाई हैं। शिक्षक संघ ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लेने से छात्रों और शिक्षकों को रोकने संबंधी विश्वविद्यालयों की एडवाइजरी की भी आलोचना की। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध बताया तथा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और पुलिस मामलों को वापस लेने की मांग की। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 18:31 IST
Delhi NCR News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की जीतः जेएनयू शिक्षक संघ #UnionEducationMinister'sResignationIsAVictoryForDemocracy:JNUTeachers'Association #SubahSamachar
