रूस-यूक्रेन युद्ध होगा खत्म?: एक हफ्ते के भीतर अमेरिका समेत तीनों देशों करेंगे बातचीत, जेलेंस्की ने दी जानकारी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच एक सप्ताह के भीतर अधिकारियों के स्तर पर त्रिपक्षीय बातचीत हो सकती है। जेलेंस्की ने यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ बातचीत के बाद दी। उन्होंने बताया कि दोनों अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ उनकी करीब डेढ़ घंटे तक विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत की संभावनाओं पर क्या बोले जेलेंस्की जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अभी स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ हमारी करीब डेढ़ घंटे तक बहुत विस्तार से बातचीत हुई। हम यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच टीम स्तर पर त्रिपक्षीय बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। यह बातचीत एक सप्ताह से भी कम समय में होगी।" ब्रसेल्स में यूक्रेन के पुनर्निर्माण पर चर्चा जेलेंस्की ने बताया कि ब्रसेल्स में भी एक अहम बैठक हुई। इसमें यूक्रेन, अमेरिका, यूरोपीय संघ, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, नाटो, विश्व बैंक और वैश्विक कारोबारी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ब्रसेल्स में एक और बैठक प्रस्तावित है। इसमें यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा।जेलेंस्की ने कहा, "युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए बातचीत पूरी गति से आगे बढ़नी चाहिए। यूक्रेन जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है। हमारे प्रस्ताव स्पष्ट हैं और हमने उन्हें अमेरिकी पक्ष को सौंप दिया है।" पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के लिए इंटरसेप्टर मांगे जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में हवाई सुरक्षा भी अहम प्राथमिकता रही। उन्होंने रूस के हमलों से आम नागरिकों की जान बचाने के लिए पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली के इंटरसेप्टर उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।उन्होंने कहा, "हवाई सुरक्षा हमारी अहम प्राथमिकता है और हमने इस पर भी चर्चा की। रूस के हमलों से लोगों की जान बचाने के लिए हमें पैट्रियट सिस्टम के इंटरसेप्टर की जरूरत है।" यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय बातचीत जारी रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रस्तावित ड्रोन समझौते के तहत सहयोग आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही यूक्रेन की स्वतंत्रता और कूटनीतिक प्रयासों के लिए अमेरिकी समर्थन का आभार जताया।जेलेंस्की ने कहा, "शांति का कोई विकल्प नहीं है और युद्ध के बाद सुरक्षा की गारंटी बेहद मजबूत होनी चाहिए। हम इसे सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।" रूस के हमले में 29 लोगों की मौत का दावा यह कूटनीतिक पहल ऐसे समय हो रही है, जब यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में रूस के हमले जारी हैं। इससे पहले 3 नवंबर को जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस के बड़े पैमाने पर रातभर किए गए हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए। उनके मुताबिक, रूसी सेना ने यूक्रेन पर 289 हमलावर ड्रोन, 17 बैलिस्टिक मिसाइलें और 59 क्रूज मिसाइलें दागीं। इन हमलों का मुख्य निशाना ऊर्जा ढांचा था। इसमें बिजली उत्पादन केंद्र और सबस्टेशन भी शामिल थे।ओडेसा, चेरकासी, झितोमिर, विनित्सिया, खार्किव, निप्रो, चेर्निवत्सी, चेर्निहाइव और रिव्ने समेत कई क्षेत्रों में आपात बिजली कटौती की सूचना मिली थी। 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में बातचीत की तैयारी इससे पहले अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा था कि वॉशिंगटन यूक्रेन और रूस के बीच अधिकारियों के स्तर पर बातचीत कराने में मध्यस्थता करेगा। यह वार्ता 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में प्रस्तावित है।इसमें युद्ध के बाद सुरक्षा व्यवस्था, तनाव कम करने, मानवीय सहायता और शांति समझौते की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होनी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 02:16 IST
रूस-यूक्रेन युद्ध होगा खत्म?: एक हफ्ते के भीतर अमेरिका समेत तीनों देशों करेंगे बातचीत, जेलेंस्की ने दी जानकारी #World #International #Ukraine #Russia #UnitedStates #RussiaUkraineWar #VolodymyrZelenskyy #DonaldTrump #SteveWitkoff #JaredKushner #SubahSamachar
