उज्जैन: सामूहिक दुष्कर्म केस में नया मोड़, प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने का आरोप, जांच में चोट की पुष्टि नहीं

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद इंदौर की 20 वर्षीय युवती को उज्जैन बुलाकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला मंगलवार को सामने आया था। युवती ने वीडियो जारी कर पांच युवकों पर वारदात का आरोप लगाया, वहीं पुलिस ने उसकी लिखित शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने इस वीडियो में मारपीट और अप्राकृतिक हरकत का भी आरोप लगाया है। युवती के अनुसार कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती उज्जैन के जयसिंहपुरा निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह सोमवार शाम साढ़े सात बजे युवक के बुलाने पर बस से उज्जैन पहुंची। मेघदूत होटल के पास वह अपने साथी के साथ कार में मिला। आरोप है कि दोनों उसे कार में घुमाते रहे, बाद में तीन अन्य युवक भी कार में सवार हो गए और चलती कार में ही वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद उसे इंदौर में अरविंदो अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया। वीडियो में लगाए गंभीर आरोप युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भी आपबीती सुनाई है। वीडियो में उसने कॉफी पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और कार में अन्य लोगों के आने के बाद हुई घटना का जिक्र किया है। ये भी पढ़ें:इंदौर : इंदौर जिले में निजी बोरिंग कराने पर अक्टूबर माह से ही रोक, पहले मार्च में आदेश जारी होते थे मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि नहीं मामले में सबसे अहम बिंदु मेडिकल रिपोर्ट को लेकर है। सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार युवती के मुंहबोले भाई के साथ रात करीब 12 बजे नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि केवल चोट के निशान न मिलने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि घटना नहीं हुई है। मामले में पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कथित नशा खिलाने और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 05:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उज्जैन: सामूहिक दुष्कर्म केस में नया मोड़, प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने का आरोप, जांच में चोट की पुष्टि नहीं #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #Ambikapur #Chhattisgarh #UjjainCase #InstagramFriendship #AllegedAssaultInMovingCar #ViralVideo #NanakhedaPoliceStation #MedicalExamination #PoliceInvestigation #SubahSamachar