एमएलसी चुनाव: दो राउंड में 2900 वोट से आशुतोष सिन्हा आगे, गड़बड़ी की आशंका जताई; आयोग से संज्ञान लेने की मांग
पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा दो राउंड की गिनती के बाद करीब 2900 वोट से आगे चल रहे हैं। सुबह बंडलिंग का काम पूरा होने के बाद मतगणना शुरू की गई। करीब साढ़े नौ बजे तीसरे राउंड की गिनती जारी थी। इससे पहले बुधवार सुबह सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही है। मतगणना के संबंध में डिस्प्ले भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 05:58 IST
एमएलसी चुनाव: दो राउंड में 2900 वोट से आशुतोष सिन्हा आगे, गड़बड़ी की आशंका जताई; आयोग से संज्ञान लेने की मांग #CityStates #Varanasi #MlcElection #AshutoshSinha #SamajwadiParty #VoteCounting #SecondRound #2900Votes #PahariaMandi #SubahSamachar
