Noida News: प्रदूषण के चलते दो मैराथन रद्द, खेल आयोजनों पर रोक

- नवंबर-दिसंबर में दौड़ और अन्य फिजिकल एक्टिविटी प्रतियोगिताएं भी नहीं होंगी आयोजितसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला खेल विभाग ने रविवार को दो मैराथन प्रतियोगिताओं को निरस्त करा दिया। दोनों आयोजनों में 1200 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत विभाग ने यह कार्रवाई की है। इससे आयोजकों में हलचल मच गई।प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुपालन में जिले में प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी दौरान रविवार को दो मैराथन आयोजित होने की सूचना मिली। इनमें सेक्टर-77 में एक्टिव फाई संस्थान और दूसरी ग्रेट वैल्यू रियल्टी की ओर से आयोजित की जानी थी। विभाग ने दोनों आयोजकों को नोटिस जारी कर प्रतियोगिताएं निरस्त करा दीं।नवंबर-दिसंबर में फिजिकल एक्टिविटी पर रोक :डॉ. परवेज अली ने बताया कि वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए नवंबर और दिसंबर में जिले में फिजिकल एक्टिविटी से जुड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन पर रोक रहेगी। इस दौरान मैराथन, दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों वाली प्रतियोगिताएं नहीं कराई जा सकेंगी। प्रतिबंध के बावजूद आयोजन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण रहेंगे जारी :खेल विभाग के अनुसार प्रतिबंध का असर खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण शिविरों पर नहीं पड़ेगा। खिलाड़ी निर्धारित स्थानों पर अपना अभ्यास जारी रख सकेंगे। विभाग की ओर से प्रतिबंधित आयोजनों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण के दौरान लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: प्रदूषण के चलते दो मैराथन रद्द, खेल आयोजनों पर रोक #TwoMarathonsCancelledDueToPollution;SportsEventsHalted #SubahSamachar