Ambala News: तीन सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

नारायणगढ़। कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई। जबकि वीरवार रात को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक चालक की जान चली गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी। पहला हादसा सढ़ौरा-नारायणगढ़ मार्ग स्थित बाल्टी चौक के पास हुआ। 18 जुलाई को एक तेज रफ्तार कार चालक ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरी कार में सवार तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने टोयोटा कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।लालपुर गांव निवासी अश्वनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को वह अपनी पत्नी ममता व दोस्त रोहित कुमार व जय चंद के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में निजी काम से सढ़ौरा गए थे। काम निपटाने के बाद दोपहर करीब 3:20 बजे जब वह बाल्टी चौक पर पहुंचे तो बेरखेड़ी गांव की तरफ से आई दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसे व दोस्त रोहित कुमार व ममता को चोटें आई थी। संवादट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक चालक घायल, पीजीआई में मौत दूसरा हादसा नारायणगढ़ के मीरपुर गांव के निकट वीरवार रात को हुआ। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाए बिना पीछे लगी हैरो यानी खेती का उपकरण मनीष (30) के ऊपर से गुजार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए तहरीर में मृतक के छोटे भाई मीरपुर गांव निवासी ऋषभ (25) ने बताया कि वह ओर उसका बड़ा भाई मनीष (30) पिकअप गाड़ी चलाने का काम करते हैं। 23 जुलाई की रात करीब 8:15 बजे दोनों भाई अपनी बाइकों पर रायपुरानी से गांव मीरपुर लौट रहे थे कि ट्रैक्टर ने आगे चल रहे बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक न्यू बरोली गांव निवासी सिमरजीत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवादकार की चपेट में आया बाइक चालक, चंडीगढ़ में मौत नारायणगढ़-काला आम्ब रोड पर शाहपुर गांव के पास बुधवार की रात कार की चपेट में आकर घायल हुए बाइक चालक की मौत हो गई। घायल शाहपुर गांव निवासी रजत कुमार (34) ने चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस को दिए बयान में शाहपुर गांव निवासी बलजीत (59) ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रजत कुमार वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। 22 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे रजत अपनी बाइक से किसी निजी काम के सिलसिले में काला आम्ब जाने के लिए घर से निकला था। सड़क पर करीब 100 मीटर की दूरी पर रजत का छोटा भाई अजय कुमार और चाचा सर्वजीत सिंह टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रजत को टक्कर मार दी थी। काला आम्ब पुलिस चौकी के सहायक उप-निरीक्षक सूभा सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 04:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: तीन सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल #TwoDead #ThreeInjuredInThreeRoadAccidents. #SubahSamachar