Alert: फिर बढ़ने लगा 'आपातकाल' की वजह बनने वाला संक्रमण, भारत-यूके में मिले दो मामले; WHO ने जताई चिंता
हाल के वर्षों में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों ने वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता बढ़ाई है। करीब 4 साल तक कोरोनावायरस का प्रकोप रहा हो या फिर बीते महीनों कई देशों में देखा गया फ्लू का नया स्ट्रेन, इन सब के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव देखा गया। बीते कुछ वर्षों में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) भी एक गंभीर खतरा बनकर उभरा है। इसके तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले जुलाई 2022 में और फिर 14 अगस्त 2024 को मंकीपॉक्स को 'स्वास्थ्य आपातकाल'घोषित किया गया था। एमपॉक्स का संक्रमण एक बार फिर से उभरने लगा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत और यूके में मंकीपॉक्स के दो नए मामलों की पुष्टि की है। इन मामलों के लिए नए पहचाने गए रिकॉम्बिनेंट एमपॉक्स वायरस स्ट्रेन को जिम्मेदार माना गया है। गौरतलब है कि एक-दो दशक पहले तक मंकीपॉक्स को मुख्यरूप से अफ्रीकी क्षेत्रों में फैलने वाले संक्रमण के रूप में जाना जाता था, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में ये यूके-यूएस, भारत सहित कई अन्य देशों में भी तेजी से बढ़ता देखा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 17:34 IST
Alert: फिर बढ़ने लगा 'आपातकाल' की वजह बनने वाला संक्रमण, भारत-यूके में मिले दो मामले; WHO ने जताई चिंता #HealthFitness #National #MonkeypoxLatestNews #Monkeypox #MonkeypoxSymptoms #MonkeypoxVirus #मंकीपॉक्सकेलक्षण #मंकीपॉक्सकाखतरा #मंकीपॉक्सलेटेस्टन्यूज #SubahSamachar
