Rohtak News: दो चमकीले ग्रहों का मिलन आज रात

रोहतक । खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 9 जून की रात खास होने वाली है। इस दिन सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह बृहस्पति और शुक्र का अद्भुत मिलन दिखाई देगा। जिसे खुली आंखों से देखा जा सकेगा। सोमवार रात भी ये ग्रह दिखाई दिए। हरियाणा विज्ञान मंच के राज्य सचिव एवं खगोलविद कृष्ण वत्स ने बताया कि 9 जून की संध्या आकाश में यह दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। इसमें बृहस्पति और शुक्र, जिन्हें किसिंग प्लैनेट या ब्रह्मांडीय चुंबन कहा जाता है, एक-दूसरे के अत्यंत निकट दिखाई देंगे। यह खगोलीय संयोग लगभग 3 से 3.5 वर्ष में एक बार देखने को मिलता है।उन्होंने बताया कि बृहस्पति पृथ्वी को बाहरी पिंडों से बचाने में सहायक माना जाता है जबकि शुक्र अत्यधिक चमकीला ग्रह है। दोनों ग्रह वास्तविक रूप से लाखों किलोमीटर दूर होंगे। लेकिन पृथ्वी से देखने पर एक सीध में प्रतीत होंगे। यह नजारा सूर्यास्त के 40-45 मिनट बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग दो घंटे तक देखा जा सकेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 01:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: दो चमकीले ग्रहों का मिलन आज रात #TwoBrightPlanetsMeetTonight #SubahSamachar