भाजपा का मिशन-2027: दिवाली के बाद बठिंडा आएंगे मोदी, रैली से होगा चुनावी शंखनाद; गठबंधन पर हो सकता है एलान

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के बाद बठिंडा आ सकते हैं। उनके यहां बड़ी रैली को संबोधित करने की संभावना है। पंजाब भाजपा ने प्रधानमंत्री के दौरे और रैली के लिए केंद्रीय नेतृत्व से समय मांगा है। 15 से 20 नवंबर के बीच रैली की तारीख तय होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस रैली के जरिये भाजपा पंजाब में चुनावी अभियान का आगाज कर सकती है। साथ ही सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए किसी बड़ी विकास परियोजना या अन्य सौगात की घोषणा की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, संभावित घोषणा के स्वरूप को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक रूप से इस दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच बठिंडा में प्रधानमंत्री की रैली को अहम माना जा रहा है। बठिंडा मालवा क्षेत्र का प्रमुख राजनीतिक केंद्र है और बादल परिवार का भी इस क्षेत्र में मजबूत प्रभाव रहा है। ऐसे में यहां प्रधानमंत्री की मौजूदगी से भाजपा अपने चुनावी अभियान को धार देने के साथ गठबंधन की संभावनाओं को भी सियासी संदेश में बदल सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 04:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा का मिशन-2027: दिवाली के बाद बठिंडा आएंगे मोदी, रैली से होगा चुनावी शंखनाद; गठबंधन पर हो सकता है एलान #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #Punjab #Jalandhar #PunjabAssemblyElection2027 #PmNarendraModi #Bathinda #Diwali #SubahSamachar