Rishikesh News: विधि विवि के लिए मशाल जुलूस निकाला

विधि विवि के लिए रानीपोखरी के ग्रामीणों ने शाम करीब सात बजे धरना स्थल से क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए विधि विवि की मांग की।ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान और रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने कहा कि उनका धरना-प्रदर्शन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, राजेश्वरी रावत, लक्ष्मी तिवारी, शक्ति नौटियाल, मंजू देवी, जगतराम, दौलतराम, प्रकाश बिजल्वाण आदि शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: विधि विवि के लिए मशाल जुलूस निकाला #TorchProcessionTakenOutForLawUniversity #SubahSamachar