TOP News: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, संदिग्ध ढेर; कपूरथला जेल में कैदियों का उत्पात; भीषण लू को लेकर अलर्ट

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सीक्रेट सर्विस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को ढेर कर दिया। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। वहीं भारत में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बूंदाबांदी के बावजूद राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने नौतपा के दौरान भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई पश्चिम एशियाई देशों के बीच शांति समझौते को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से भी बातचीत की और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर चर्चा का जिक्र किया। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के मुस्लिम नेताओं से समुदाय के मुद्दे खुलकर उठाने और मुस्लिम शब्द बोलने से न हिचकने की बात कही। भारत-अमेरिका संबंधों के बीच नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सम्मान में विशेष स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिसरी समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। वहीं पंजाब की कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदियों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया और आग लगाने की कोशिश की। स्थिति संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। शिक्षा क्षेत्र में सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ियों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सख्ती दिखाई और विस्तृत रिपोर्ट मांगी। खेल जगत में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं। वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ की अंजू राजपूत ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। मनोरंजन जगत में एशवर्या का कान फिल्म फेस्टिवल से व्हाइट ड्रेस वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल रहा।देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 03:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, संदिग्ध ढेर; कपूरथला जेल में कैदियों का उत्पात; भीषण लू को लेकर अलर्ट #IndiaNews #National #BusinessDiary #SubahSamachar