एमएलसी चुनाव परिणाम: 'अपने प्रदर्शन पर अहंकार न करे भाजपा', खरगे बोले- संसद भंग कर बैलेट पेपर से करा लें चुनाव
विपक्ष की तरफ से 30 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जन महाभियोग और 1 नवंबर को दिल्ली में रैली करने की योजना है। इसी बीच आज तमाम विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर बैठक भी की है। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मुद्दों पर बातचीत की है। 'भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए' इस दौरान कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा- हम अभी भी बैलेट पेपर (मतपत्र) की मांग करते हैं। सिर्फ इसलिए कि वे जीत रहे हैं, हमें मैदान नहीं छोड़ देना चाहिए। एक समय ऐसा भी था जब वे संसद की केवल दो सीटें जीते थे कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी की कोई पकड़ नहीं है। भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर ऐसा है, तो वे संसद को भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें। VIDEO | Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge, says, "Our protest is continued because of this 'vote chori' and what (CEC) Gyanesh Kumar has done mischief in Commission against that we are doing it and we will continue and all parties are supporting. Even tomorrow there is a mock parliament and on 1st (November) we are having this rally and people are coming from throughout country. We will fight because in democracy unless you fight, people will not be awakened. So, that's why we are doing all that." When asked about MLC election results in Karnataka, Kharge, says, "Ballot paper still we ask. It doesn't mean that we should leave because they are winning. Once upon a time they won only two Parliament seats Sometimes it happens, that doesn't mean that party has no hold. That ego should not be there in BJP that they have done very well. If that is the case, let them dissolve the Parliament and go on ballot paper." #Congress #MallikarjunKharge (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd) — Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2026 1 नवंबर को हम एक रैली कर रहे हैं- खरगे उन्होंने आगे कहा- हमारा विरोध प्रदर्शन जारी है क्योंकि 'वोट चोरी' हुई है और (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आयोग में जो गड़बड़ी की है, उसके खिलाफ हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आगे भी जारी रहेगा और सभी पार्टियां हमारा समर्थन कर रही हैं। कल एक 'मॉक पार्लियामेंट' (प्रतीकात्मक संसद) है और 1 नवंबर को हम एक रैली कर रहे हैं, जिसमें पूरे देश से लोग आ रहे हैं। हम लड़ेंगे, क्योंकि लोकतंत्र में जब तक आप संघर्ष नहीं करते, तब तक लोग जागरूक नहीं होते। इसीलिए हम यह सब कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया मंथन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित जनता का महाभियोग कार्यक्रम की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, गौरव गोगोई, महुआ मोइत्रा, डेरेक ओब्रायन और जॉन ब्रिटास समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम को संसद की कार्यवाही की तरह आयोजित करने की तैयारी है। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की तर्ज पर सांसद अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में करीब 40 वक्ताओं के शामिल होने की संभावना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित कर सकते हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका कौन निभाएगा, इस पर भी फैसला लिया जाना है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि यह कार्यक्रम 30 अक्तूबर को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली स्थित खरगे के आवास, 10 राजाजी मार्ग पर आयोजित होगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर संविधान की भावना का उल्लंघन करने और चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:37 IST
एमएलसी चुनाव परिणाम: 'अपने प्रदर्शन पर अहंकार न करे भाजपा', खरगे बोले- संसद भंग कर बैलेट पेपर से करा लें चुनाव #IndiaNews #National #Congress #MallikarjunKharge #Bjp #MlcElectionResult #Parliament #SubahSamachar
