सुर्खियां: दिवाली पर अस्पताल अलर्ट; पोलैंड में नरसंहार; इस्राइल में छिनेगी पीएम की कुर्सी; पवार की सेहत सुधरी
आज रविवार, 8 नवंबर 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ अमर उजाला के ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली में अस्पताल हाई अलर्ट पर रहेंगे और इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं, राजधानी में प्रदूषण का संकट बरकरार है। ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद एक्यूआई बढ़ने से स्थिति गंभीर होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्राइल की सत्ता में बड़े उलटफेर की तैयारी चल रही है। राष्ट्रपति ने गादी आइजेनकोट पर भरोसा जताया है और नेतन्याहू को हटाने की कवायद तेज हो गई है। उधर, शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और कई दिग्गज नेता उनका हालचाल जानने घर पहुंचे। विदेशों में भी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पोलैंड में अंधाधुंध गोलीबारी में छह लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। वहीं, क्राको में गोलीबारी के संदिग्ध के घर से दो महिलाओं और एक पुरुष के शव मिले हैं। अमरोहा में दीपावली पर गोकशी से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लकड़ा चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने एक पोत पर हमला किया है। त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में 21 गिरफ्तारियों के बाद तीन और लोगों को पकड़ा गया है। इधर, बंगलूरू एयरपोर्ट पर इंडिगो की लखनऊ जा रही फ्लाइट में हाईजैक की धमकी वाला नोट मिलने से फुल इमरजेंसी घोषित की गई। क्रिकेट जगत में मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर विवाद छिड़ा है। मनोरंजन जगत में दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में कॉन्सर्ट करेंगे, लेकिन 'पटियाला पैग' समेत कुछ गाने नहीं गाएंगे। वहीं, नासा ने चांद पर जाने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। जानिए कौन इस मिशन के लिए पात्र होगा। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 00:56 IST
सुर्खियां: दिवाली पर अस्पताल अलर्ट; पोलैंड में नरसंहार; इस्राइल में छिनेगी पीएम की कुर्सी; पवार की सेहत सुधरी #IndiaNews #National #DelhiPollution #HospitalsOnHighAlert #Netanyahu #GadiEizenkot #SharadPawar #PolandShooting #CowSlaughterInAmroha #AttackInTheGulfOfOman #AttackOnBsfPersonnel #MohammedShami'sRetirement. #SubahSamachar
