TOP News: PM मोदी का इस्राइल दौरा; अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित; ट्रंप का 10% टैरिफ लागू

आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है, जिसमें 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। वहीं ट्रंप प्रशासन ने 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है और इसे 15% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग हुई, जिसमें कार में सवार पांच लोगों में से एक घायल हुआ; मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 04:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: PM मोदी का इस्राइल दौरा; अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित; ट्रंप का 10% टैरिफ लागू #IndiaNews #National #TopNews #BigNews #SubahSamachar