सुर्खियां: एसआईआर पर विपक्ष की याचिका पर सुनवाई; श्रीनगर में भारी भूस्खलन; दिल्ली के पीजी की होगी सुरक्षा जांच

आज बृहस्पतिवार, 15 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद उनके माता-पिता को हिरासत में लिया गया। अंकिता के पिता ने न्याय मिलने तक देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की एसआईआर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी। भारत की मतदाता सूची से कथित तौर पर 13 करोड़ नाम हटाए जाने को लेकर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भी चिंता जताई है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी स्थित राजेरवानी में भारी भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, जबकि 33 केवी बिजली लाइन टूटने से 50 गांवों में अंधेरा छा गया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 05:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: एसआईआर पर विपक्ष की याचिका पर सुनवाई; श्रीनगर में भारी भूस्खलन; दिल्ली के पीजी की होगी सुरक्षा जांच #IndiaNews #National #TopNews #SubahSamachar