Summer Health Tips: गर्मी में लू और फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां
Health Tips: गर्मी का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, जिनमें लू लगना और फूड पॉइजनिंग सबसे आम और खतरनाक समस्याएं हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे लू लगने का खतरा रहता है। वहीं दूसरी ओर, गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे खराब या बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इसलिए इस मौसम में खान-पान और दिनचर्या को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। सही जानकारी और थोड़ी सी सतर्कता से आप इन दोनों समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं क्या करें और क्या न करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 13:12 IST
Summer Health Tips: गर्मी में लू और फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां #HealthFitness #National #TipsToPreventFoodPoisoning #SubahSamachar
