Holi: होली ऑफर के चक्कर में तीन जोन में 25 लोगों ने गंवाई रकम, बैंक खाते खाली हो गए; दी गई तहरीर

Cyber Crime: साइबर ठगों ने तीन जोन में 25 लोगों को शिकार बनाया। होली पर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान स्पेशल ऑफर के चक्कर में किसी ने 10 हजार तो किसी ने 25 हजार रुपये गंवा दिए। लिंक पर क्लिक कर और सस्ते ऑफर जैसे टास्क पूरा करने में बैंक खाते खाली हो गए। एक हफ्ते में काशी, वरुणा और गोमती जोन के थानों के साइबर हेल्पडेस्क पर ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। सबसे अधिक काशी और वरुणा जोन के थानों में शिकायतें आईं। शिवपुर के राहुल द्विवेदी ने रविवार को ऑनलाइन जूता लेना चाहा। इस बीच, ब्रांडेड कंपनी के जूते की खरीदारी से संबंधित एक ओटीपी आया और वह शेयर करते ही खाते से 24954 रुपये कट गए। किसी बंगलूरू के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। पीड़ित ने तुरंत ऑनलाइन पोर्टल और शिवपुर थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर तहरीर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holi: होली ऑफर के चक्कर में तीन जोन में 25 लोगों ने गंवाई रकम, बैंक खाते खाली हो गए; दी गई तहरीर #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar