Panipat News: तीन विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर, परेशानी बढ़ी

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन, मनोरोग और ईएनटी तीन विशेषज्ञों एक साथ एक महीने के अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ गई। तीनों के स्थान पर उनके दूसरे विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की लेकिन चिकित्सक के बार-बार वार्ड या इमरजेंसी में जाने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सोमवार को चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से चर्म रोगियों को भटकना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी करीब 1600 रही। मरीज सुबह आठ बजे ही ओपीडी में आ गए थे। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल, फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिवांजलि अवकाश पर चली गई। इनमें डॉ. मोना नागपाल 30 जून तक, फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर एक जून से एक जुलाई तक और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिवांजलि एक जून से एक जुलाई तक अवकाश पर चली गई हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: तीन विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर, परेशानी बढ़ी #ThreeSpecialistDoctorsOnLeave #TroubleIncreases #SubahSamachar