Panipat News: आज यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के टी-1 और टी-एफ के 11 केवी एएसएम, सिया राम, संजय गर्ग और शुगर मिल में सुबह आठ बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा के 11 केवी मतलौडा अड्डा, माजरा, नारा, नवनीत, कृष्णा, मां भनभौरी, हाइजेन, हाउसिंग बोर्ड और मंडी में सुबह साढे चार बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी ब्राह्मण माजरा के 11 केवी कालखा रोड सुबह नौ बजे से शाम को छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी चंदौली के 11 केवी मिनी गढ़ शरनाई में दोपहर 12 बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी बरसत रोड के 11 केवी खोतपुरा रोड और पलहेड़ी रोड में दोपहर एक बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी गढ़ सरनाई के 11 केवी बराना में दोपहर एक से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-24 के 11 केवी शिव मंदिर में दोपहर 12 बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 03:37 IST
Panipat News: आज यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित #ThereWillBePowerDisruptionHereToday #SubahSamachar
