Delhi NCR News: जाति, धर्म या रंग के बारे में कोई बात नहीं होगी, पांच बजे खत्म करनी होगी रैली

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की रैली को दी अनुमति, कहा-शर्तों के साथ अनुमति अब भी बरकरार, नहीं तो अनुमति रद्द हो जाएगीअनुमति वापस नहीं ली गई है-दिल्ली पुलिस, 1 नवंबर के कार्यक्रम में अड़ंगा डालने के कांग्रेस के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाईअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसे 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के आयोजन को लेकर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस की तरफ से मंगलवार की शाम को यह स्पष्टीकरण तब आया जब कांग्रेस ने दावा किया कि पुलिस ने उसे रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने को लेकर अनुमति नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि रैली में जाति, धर्म या रंग के बारे में ऐसी कोई बात नहीं होगी और रैली को शाम पांच बजे तक खत्म करना होगा। रैली से पहले या बाद में किसी भी प्रतिभागी को रामलीला मैदान में रात में रुकने की अनुमति नहीं होगी। आरोप के बाद पुलिस की तरफ से एक बयान जारी करते हुए बताया गया कि 1 नवंबर को रैली आयोजित करने के लिए 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान बुक करने हेतु जारी की गई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की अनुमति अभी भी बरकरार है। साथ ही पत्र में कहा गया कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते नीचे दी गई शर्तों का पालन किया जाए और जमीन के मालिक प्राधिकरण से पूर्व अनुमति ले ली जाए। इससे पहले इस रैली को लेकर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के प्रभारी और कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य मनीष चतरथ के नाम पर जारी एक एनओसी लेटर जारी किया था। जिसमें उसने करीब 14 शर्तों को रखते हुए कांग्रेस को इस विरोध-प्रदर्शन के आयोजन की अनुमति दे दी थी।साथ ही कहा कि उल्लंघन करने पर अनुमति रद की जा सकती है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने जारी इस पत्र में साथ ही यह हिदायत भी दी गई कि पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए सभी निर्देशों/दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।कांग्रेस का ये है आरोप : इससे पहले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि अशोक होटल ने पहले कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में मना कर दिया। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के 21 दलों ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले, 30 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग का कार्यक्रम तय किया था। यह रैली वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित की जा रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 17:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: जाति, धर्म या रंग के बारे में कोई बात नहीं होगी, पांच बजे खत्म करनी होगी रैली #ThereWillBeNoMentionOfCaste #Religion #OrColor;TheRallyMustConcludeByFiveO'clock. #SubahSamachar