Bareilly News: रसोईघर में पक रही स्टार्टअप की रेसिपी
बरेली। बरेली कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के रसोईघर में स्टार्टअप की रेसिपी पक रही है। छात्राएं इस कोर्स को गृहस्थी संभालने और पढ़ाने तक सीमित न रखकर कॅरिअर का पहला कदम साबित करने के लिए प्रयासरत हैं। वे परिवार के साथ समाज की सेहत को संवारने के प्रकार सीख रही हैं। कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में निर्माण कार्य के कारण इन दिनों जिम्नेशियम (व्यायामशाला) में अस्थायी रूप से रसोईघर संचालित हो रहा है। मंगलवार को यहां छात्राएं नए-नए गुर सीखती मिलीं। वे नारियल के लड्डू, मंचूरियन, चॉकलेट फज आदि पकवान बनाना सीख चुकी हैं। विभागाध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया कि इस बार 60 से अधिक छात्राओं ने मेजर के रूप में गृह विज्ञान विषय चुना है। एनईपी के बाद इस विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव आया है। छात्राओं को पेशेवर कुकिंग, बाल विकास और सेहत की बेहतरी के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। आत्मनिर्भरता के गुर सिखाए जाते हैं।रेस्टोरेंट शुरू करने का इरादाहमारे कोर्स में कुकिंग एक पार्ट है। इसको पेशेवर तौर पर सीखा है। कोर्स पूरा करने के बाद खुद का रेस्टोरेंट शुरू करने का इरादा है। मानव संरचना, बाल विकास आदि क्षेत्रों में भी कॅरिअर स्कोप है। - हर्षी, छात्राकई रेसिपियां सीख ली हैं। अब पेशेवर जैसा महसूस होता है। पहले शिक्षिका पकवान बनाती हैं, फिर हम उसे बनाकर दिखाते हैं। वर्तमान में रेस्टोरेंट का व्यवसाय बढ़ रहा है। एक आउटलेट मैं भी शुरू करना चाहती हूं। - कमलेश, छात्राटीवी शो वाली रेसिपी हम निपुणता से बना लेते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद रेस्टोरेंट या ढाबा शुरू कर सकती हूं। बाल विकास से जुड़े कार्य भी करना चाहती हूं। इस विषय से मानव संरचना के बारे में भी जाना है। - अंशिका, छात्रा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 03:10 IST
Bareilly News: रसोईघर में पक रही स्टार्टअप की रेसिपी #TheRecipeForAStartupIsBeingCookedUpInTheKitchen #SubahSamachar
