Shimla: जिले में सफेद जहर परोसने वाले गिरोह का सरगना फिरोजपुर से गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने किया खुलासा

पंजाब से जिला शिमला के रोहड़ू के लिए हो रही चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर पुलिस की मदद से शिमला पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। आरोपी हरदीप सिंह निवासी फिरोजपुर शकूर, पंजाब का रहने वाला है। एएसपी अभिषेक ने शिमला में पत्रकारवार्ता में बताया कि जांच में पता चला है कि मुख्य सरगना वर्चुअल नंबर के माध्यम से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। वर्चुअल नंबर एक इंटरनेट-आधारित (क्लाउड) फोन नंबर है जो किसी भौतिक सिम कार्ड या डिवाइस से नहीं जुड़ा होता है। इसी के जरिये वह अपने अन्य साथियों को निर्देश देता था। 2 फरवरी 2026 को पुलिस ने रोहड़ू पुलिस स्टेशन के तहत मेहंदली में 83 ग्राम चिट्टे के साथ जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया था। बैंक खातों की जांच में आरोपी जशनदीप सिंह के साथ हरदीप के बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन पाए गए हैं। खातों को खंगालने में पता चला है कि हरदीप सिंह ने सात महीनों में करीब 28 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया है। इसमें जशनदीप सहित अन्य कई लोगों ने लेनदेन किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla: जिले में सफेद जहर परोसने वाले गिरोह का सरगना फिरोजपुर से गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने किया खुलासा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ChittaGangLeaderArrested #SubahSamachar