CM Yogi Visit: सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद मंडी समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 691.74 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं। योजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवर, पर्यटन, खेल और कानून-व्यवस्था से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। कार्यक्रम के तहत कुल 69,174.82 लाख रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें 49,260.37 लाख रुपये की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 19,914.88 लाख रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। सबसे अधिक परियोजनाएं सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि जखनियां, सैदपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 01:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CM Yogi Visit: सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #CityStates #Ghazipur #UttarPradesh #Varanasi #CmYogiInGhazipur #CmYogiVisit #GhazipurNews #SubahSamachar