पानीपत रिफाइनरी में मजदूरों का प्रदर्शन फिर हिंसक: पुलिस पर पथराव; लाठीचार्ज में एक मजदूर घायल; हाथ टूटा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेडकी पानीपत रिफाइनरी में ठेका मजदूरों का तनाव आज तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को मजदूरों ने रिफाइनरी रोड पर जाम लगाकर धरना दिया, जिसके दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें एक मजदूर का हाथ टूट गया। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, दोनों तरफ भारी भीड़ और सुरक्षा बल तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार, मजदूर सुबह से रोड जाम करके बैठे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन मजदूर नहीं माने और भीड़ उग्र हो गई। पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर मजदूरों को खदेड़ा। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम और डीएसपी मौके पर तैनात हैं। अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को समझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन श्रमिक अड़े हुए हैं कि मांगें पूरी होने की लिखित पुष्टि मिलने के बाद ही वे काम पर लौटेंगे। रिफाइनरी के पी-25 प्रोजेक्ट समेत अन्य निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी गेटों पर भारी पुलिस और सीआईएसएफ बल तैनात है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 09:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पानीपत रिफाइनरी में मजदूरों का प्रदर्शन फिर हिंसक: पुलिस पर पथराव; लाठीचार्ज में एक मजदूर घायल; हाथ टूटा #CityStates #Panipat #Haryana #SubahSamachar