तकनीकी शिक्षा निदेशालय: हिमाचल में खुलेंगे नए निजी आईटीआई, एआई और ड्रोन तकनीक के होंगे कोर्स
हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आधुनिक तकनीक और रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुसार कोर्स शुरू किए जाएंगे। अब प्रदेश में नए निजी आईटीआई खोलने के साथ पारंपरिक ट्रेडों के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन और सौर ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण शुरू करने पर जोर दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नए निजी आईटीआई खोलने और मौजूदा संस्थानों में नए ट्रेड व यूनिट शुरू करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल का असर प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा के विकल्पों पर पड़ सकता है। दसवीं और बारहवीं के बाद तकनीकी प्रशिक्षण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को भविष्य में ऐसे पाठ्यक्रमों के विकल्प मिल सकते हैं, जिनकी जरूरत आधुनिक उद्योगों में बढ़ रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 19:24 IST
तकनीकी शिक्षा निदेशालय: हिमाचल में खुलेंगे नए निजी आईटीआई, एआई और ड्रोन तकनीक के होंगे कोर्स #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hpted #SubahSamachar
