Bareilly News: टांडा छंगा चौकी प्रभारी पर वसूली और उत्पीड़न का आरोप
मीरगंज। शीशगढ़ थाना क्षेत्र की टांडा छंगा पुलिस चौकी के प्रभारी पर ग्रामीणों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तीन ग्राम प्रशासकों समेत 22-24 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की है। ग्राम पंचायत मनुआ पट्टी के प्रशासक हरजीत सिंह, लहसोई के प्रशासक गजनफर और करीमगंज की प्रशासक नाजरा समेत 22-24 ग्रामीणों ने सीएम को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि आठ माह पहले चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी के आने के बाद ग्रामीणों और फरियादियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वह वर्दी का रौब दिखाकर गरीबों से उगाही करते हैं। घरों में घुसकर गाली-गलौज करते हैं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, चौकी प्रभारी ने कई लोगों को खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत लेकर चौकी पहुंचने वाले फरियादियों से अभद्रता की जाती है। रुपये की मांग पूरी न करने पर कार्रवाई की धौंस दिखाई जाती है। चौकी प्रभारी की इस कार्यशैली से गांवों के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई और चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की है। चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी ने बताया कि फर्जी शिकायत की गई है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं।वर्जनउच्चाधिकारियों के आदेश या ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सत्य पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पुलिसकर्मी को जनता से अभद्रता करने या उनको बेवजह परेशान करने का अधिकार नहीं है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 01:59 IST
Bareilly News: टांडा छंगा चौकी प्रभारी पर वसूली और उत्पीड़न का आरोप #TandaChangaOutpostIn-chargeAccusedOfExtortionAndHarassment #SubahSamachar
