Postpartum Depression: नई मां में दिख रहे हैं ये बदलाव? जानें पोस्टपार्टम डिप्रेशन के गंभीर लक्षण
Symptoms of Postpartum Depression: बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए खुशी का पल होता है, लेकिन मां के लिए यह समय शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के बड़े बदलावों से भरा होता है। डिलीवरी के बाद हार्मोन में बदलाव, नींद की कमी, थकान और नवजात की देखभाल की जिम्मेदारी कई महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। कुछ महिलाओं को शुरुआती दिनों में हल्का मूड स्विंग या उदासी महसूस होती है, जिसे सामान्य माना जाता है। लेकिन यदि उदासी, चिंता, निराशा या तनाव लंबे समय तक बना रहे और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने लगे, तो यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। समय रहते इसके लक्षणों को पहचानना और उचित इलाज कराना बेहद जरूरी है। परिवार का सहयोग, भावनात्मक समर्थन और डॉक्टर से समय पर सलाह नई मां को इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं पोस्टपार्टम डिप्रेशन के गंभीर लक्षण और इससे बचाव के उपाय।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 13:50 IST
Postpartum Depression: नई मां में दिख रहे हैं ये बदलाव? जानें पोस्टपार्टम डिप्रेशन के गंभीर लक्षण #HealthFitness #National #SymptomsOfPostpartumDepression #SubahSamachar
