Kerala: सर्जरी के समय डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दी थी कैंची, खुलासे के बाद बढ़ा सियासी तनाव; जानिए सबकुछ

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले एक पुराने ऑपरेशन मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है।राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के सरकारी आवास के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। बता दें कियह विवाद 2021 में अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में हुई एक सर्जरी से जुड़ा है। पन्नापरा की 51 वर्षीय उषा जोसेफ का गर्भाशय में फाइब्रॉयड हटाने का ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में जांच में उनके पेट के अंदर आर्टरी फोर्सेप्स (सर्जरी में इस्तेमाल होने वाला उपकरण) पाया गया, जिसके बाद इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की पूर्व प्रमुख डॉ. ललिताम्बिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। इतना ही नहींघटना सामने आने के बाद राज्यभर में विरोध शुरू हो गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता तिरुवनंतपुरम स्थित मंत्री के सरकारी आवास के बाहर पहुंचे और इस्तीफे की मांग की। उस समय मंत्री कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पथनमथिट्टा में थीं। पुलिस के अनुसार, उस वक्त आवास पर सिर्फ तीन सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, इसलिए प्रदर्शनकारियों को रोका नहीं जा सका। बाद में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की और धरना दिया। ये भी पढ़ें:-Kerala: पीएफआई के सदस्य की जमानत याचिका खारिज, एनआईए ने लगाए हथियार प्रशिक्षण और कट्टरपंथ के आरोप मामले मेंमंत्री का जवाब पत्रकारों से बातचीत के दौरानवीना जॉर्ज ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला सामने आया, सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि न तो स्वास्थ्य मंत्री ने ऑपरेशन किया और न ही सर्जरी सिखाई। यह घटना कई साल पुरानी है। मंत्री ने विपक्ष के नेता वीडीसतीशन पर आरोप लगाया कि उनके निर्देश पर ही उनके आवास पर हमला और विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव जीतने के लिए गलत तरीकेअपना रही है। सत्तापक्ष का समर्थन भी समझिए वहीं दूसरी ओरसत्तारूढ़ मोर्चा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई-एम) ने भी मंत्री के घर पर हुए प्रदर्शन की निंदा की। पार्टी की वरिष्ठ नेता पीकेश्रीमति ने इसे असंस्कृत और महिलाओं का अपमानबताया और यूथ कांग्रेस से माफी मांगने को कहा। इसके साथ ही राज्य के शिक्षा मंत्री वीशिवनकुट्टी ने भी कहा कि लोकतंत्र में विरोध की एक सीमा होती है और इस तरह का प्रदर्शन गंभीर मामला है। ये भी पढ़ें:-गोवा से समुद्री सुरक्षा का संदेश: हिंद महासागर पर भारत की कूटनीतिक पहल, एक साथ आए 14 देशों के नौसैनिक प्रमुख तनाव बढ़ा, मंत्री के कार्यक्रम में भी नाराजगी मंत्री के कार्यक्रम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिसके बाद सत्तारूढ़ एलडीएफ कार्यकर्ता उनके समर्थन में पहुंच गए। इससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।मंत्री वीना जॉर्ज ने आरोप लगाया कि विपक्ष स्वास्थ्य व्यवस्था को बदनाम कर निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाना चाहता है। उनका कहना है कि राज्य में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है और इसी डर से कांग्रेस हिंसक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 10:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kerala: सर्जरी के समय डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दी थी कैंची, खुलासे के बाद बढ़ा सियासी तनाव; जानिए सबकुछ #IndiaNews #National #Kerala #KeralaSurgeryControversy #CongressProtest #VeenaGeorge #SubahSamachar