Karnal News: कौशल सुधार के व्यावहारिक उपाय सुझाए

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के अ्रंग्रेजी विभाग की साहित्यिक सोसायटी क ओर से संचार कौशल विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्योतिबा फुले राजकीय कॉलेज, रादौर के प्रोफेसर डॉ. संजीव गांधी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिस्पर्धी दौर में प्रभावी संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए संचार के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और कौशल सुधार के व्यावहारिक उपाय सुझाए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में प्रभावी संचार की भूमिका को मजबूत करना था। प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष डॉ. सुमिता कंवर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक सुनीता कपूर, डॉ. रूपेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ. राहुल सिंह व डॉ. पूजा रानी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: कौशल सुधार के व्यावहारिक उपाय सुझाए #SuggestPracticalMeasuresToImproveSkills #SubahSamachar