Child Health: लॉकडाउन के दौरान पैदा हुआ था आपका बच्चा, उसे भी तो नहीं हो रहीं ये दिक्कतें? माता-पिता ध्यान दें

कोरोना महामारी को कई साल बीत चुके हैं। अब मास्क उतर गए हैं और जिंदगी लगभग सामान्य हो चुकी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या महामारी का असर भी पूरी तरह खत्म हो गया जवाब है- नहीं। कोरोनावायरस लगातार म्यूटेट होकर नए वैरिएंट्स के साथ सामने आता रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने अकेले जून महीने में ही चीन में सामने आए करीब 80 हजार मामलों की जानकारी दी थी। भारत में भी कोरोना फिर से दस्तक देता दिख रहा है, यहां 1-16 जुलाई तक करीब 339 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के मामलों के अलावा 2020-23 की महामारी के कारण हुए दुष्प्रभावों को लेकर भी विशेषज्ञ लगातार चिंता जताते रहे हैं। इसी से संबंधित एक हालिया रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने उन बच्चों के दिमागी विकास को लेकर चिंता जताई है, जिनका जन्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान हुआ था। इंग्लैड में किए गए अध्ययन में पाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान जन्मे बच्चे, अब करीब चार साल की उम्र तक पहुंचने पर भी उनमें ध्यान केंद्रित करने, निर्देशों का पालन करने, अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और किसी काम को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। विशेषज्ञों ने कहा, ऐसे बच्चों के माता-पिता को अलर्ट रहने की जरूरत है। ये भी पढ़िए- (कान में रहने वाले दर्द ने कैसे ले ली 21 साल के कलाकार की जान आपकी आंखें खोल देगी ये रिपोर्ट)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 12:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Child Health: लॉकडाउन के दौरान पैदा हुआ था आपका बच्चा, उसे भी तो नहीं हो रहीं ये दिक्कतें? माता-पिता ध्यान दें #HealthFitness #National #ChildrenBornDuringLockdown #CovidLockdownBabies #Covid19 #ChildBrainDevelopment #लॉकडाउनमेंजन्मेबच्चे #कोरोनालॉकडाउन #बच्चोंकामानसिकविकास #बच्चोंमेंध्यानकीकमी #SubahSamachar