Una News: विद्यार्थियों ने नशा न करने की ली शपथ
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलोला में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अध्यापक वर्ग ने नशा न करने की शपथ ग्रहण की। इस दौरान नशा मुक्ति अभियान की प्रभारी सुषमा शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से शरीर और मस्तिष्क पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार बैंस ने कहा कि नशा कोई भी हो, वह मन, बुद्धि और शरीर का नाश करता है। नशा करने वाला व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ आर्थिक रूप से भी कमजोर हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लोगों को किसी भी प्रकार का नशा न करने के लिए जागरूक करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 17:40 IST
Una News: विद्यार्थियों ने नशा न करने की ली शपथ #StudentsTookAnOathNotToConsumeDrugs. #SubahSamachar
