कोटद्वार: ढंगलगांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, हमलावर भालू की दहशत बरकरार

नैनीडांडा विकासखंड के ढंगलगांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। गांव में गुलदार कई मवेशियों और बकरियों को अपना निवाला बना रहा था। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। गुलदार के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, ढंगलगांव और आसपास के क्षेत्र में भालू का खतरा अब भी बना हुआ है। बीती 30 सितंबर को भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भालू को लेकर डर बना हुआ है। ये भी पढे़ंअंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में हमलावर भालू की लोकेशन अब तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में गुलदार के पकड़े जाने से एक ओर जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं भालू की मौजूदगी को लेकर चिंता बरकरार है। ग्रामीणों को अब भालू के खतरे से निजात मिलने का इंतजार है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 08:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोटद्वार: ढंगलगांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, हमलावर भालू की दहशत बरकरार #CityStates #Kotdwar #Leopard #SubahSamachar