Karnal News: दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश
इंद्री। अतिक्रमण मुक्त शहर के लिए वीरवार को एसडीएम अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में मटक माजरी बाजार के दुकानदारों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम ने दुकानदारों को मुख्य सड़कों व बाजार में दुकानों के आगे लगे शेड व अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे रविवार तक स्वयं शेड व अतिक्रमण हटा लें और दुकानों के बाहर सामान न रखें, ताकि यातायात सुगम रहे। यदि ऐसा नहीं करते तो प्रशासन की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:32 IST
Karnal News: दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश #StrictInstructionsToShopkeepersToRemoveEncroachment #SubahSamachar
