Meerut News: एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी गैगस्टर अरबाज को पकडा
नोट- बागपत के ध्यानार्थ---------------------------- आरोपी बागपत के दोघट थाने में गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था वांछितसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह में शामिल मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी अरबाज को एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने मंगलवार रात को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह बागपत के दोघट थाने से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोघट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी की गली नंबर-34 निवासी अरबाज 50 हजार रुपये का इनामी था। एसटीएफ ने गुलावठी क्षेत्र के बराल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अरबाज ने बताया कि वह मेरठ में कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। जनवरी 2024 में उसकी दुकान पर शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी मनोज और अक्षय चोरी का सामान बेचने आए थे। इसी दौरान दोनों से उसकी जान-पहचान हो गई। इसके बाद वह भी उनके साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा था। मार्च 2024 में आरोपी ने मनोज और अक्षय के साथ मिलकर बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी किए थे। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों और उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसी मामले में आरोपी भागा हुआ था। एसटीएफ एएसपी ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी को बागपत पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया।---------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:32 IST
Meerut News: एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी गैगस्टर अरबाज को पकडा #STFArrestedGangsterArbaaz #WhoHadARewardOfRs50 #000OnHisHead. #SubahSamachar
