गर्मी में सफर होगा आसान: बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें समय से जुड़ी पूरी जानकारी
भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिलासपुर से येलहंका के बीच पांच-पांच फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी। गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-येलहंका (बेंगलुरु) समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक बुधवार को तीन जून 2026 से एक जुलाई 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08262 येलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन येलहंका से प्रत्येक गुरुवार को चार जून 2026 से दो जुलाई 2026 तक चलेगी। इस गाड़ी में दो एसएलआरडी, चार सामान्य, 10 स्लीपर और चार एसी थर्ड कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:51 IST
गर्मी में सफर होगा आसान: बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें समय से जुड़ी पूरी जानकारी #CityStates #Bilaspur-chhattisgarh #Bilaspur #SubahSamachar
