लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी
संसद के बजट सत्र में भारी गतिरोध जारी है। लोकसभा में आज शुक्रवार (06 फरवरी) को भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने नारेबाजी और सदन में व्यवधान करने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। स्पीकर ने गिनाया कितना समय हुआ बर्बाद ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है। आज राजपाल जी और प्रियंका गांधी समेत अन्य सदस्यों के प्रश्न हैं। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है। ओम बिरला ने जताई नाराजगी उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो। लेकिन आप सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 14:34 IST
लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी #IndiaNews #National #SubahSamachar
