स्पंदन: चैंपियन बना दृश्य कला, एमएमवी और कला संकाय को दूसरा-तीसरा स्थान; विष्णु अवतार का लाइव प्रसारण
स्पंदन के पांच दिनों तक चली प्रतियोगिताओं के रिजल्ट बुधवार को एंफीथिएटर ग्राउंड में घोषित कर दिए गए। दृश्य कला संकाय सर्वोच्च सम्मान पाकर स्पंदन चैंपियन का खिताब जीत लिया। महिला महाविद्यालय की लड़कियां दूसरा स्थान हासिल कर उपविजेता बनीं। कला संकाय को दूसरा उपविजेता घोषित किया गया। इन टीमों को उनके 20 से ज्यादा कलाओं में बेहतर अंक हासिल करने के चलते विजेता घोषित किया गया। सांत्वना के तीन पुरस्कारों में लड़कियों के दो कैंपस रहे। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतियोगिताएं एक ओर विजय जश्न का तो हार निराशा पैदा कर देती है। मगर वे सीख और विकास का माध्यम ही होती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 23:57 IST
स्पंदन: चैंपियन बना दृश्य कला, एमएमवी और कला संकाय को दूसरा-तीसरा स्थान; विष्णु अवतार का लाइव प्रसारण #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
