चांदी 8300 रुपये टूटकर 11 महीने के निचले स्तर पर: सोना भी हुआ सस्ता; क्या अभी और गिरेगा भाव?

वैश्विक बाजारों में आई तेज गिरावट के चलते घरेलू सराफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं में तेज बिकवाली हुई। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में 8,300 रुपये की गिरावट आई और यह 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। यह चांदी का पिछले लगभग 11 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले चांदी को इस स्तर पर 10 दिसंबर 2025 को देखा गया था, जब इसका भाव 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। उधर, सोने के भाव में भी कमजोरी देखी गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये टूटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, चांदी पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद सीधे औंधे मुंह गिरी। बृहस्पतिवार को चांदी 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जहां से यह 8,300 रुपये टूटकर 1,90,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। ये भी पढ़ें:सर्राफा बाजार: करवा चौथ के दिन सोने और चांदी की कीमतों में कितनी हलचल दिल्ली में सोना स्थिर, चांदी ₹500 उछली केंद्रीय बैंकों का आक्रामक रुख धातुओं पर भारी जेनर मेटल्स के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ धातु रणनीतिकार पीटर ग्रांट ने कहा, महंगाई को लेकर लगातार बनी चिंताओं के कारण कई केंद्रीय बैंकों अभी भी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। भले ही इस हफ्ते प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने दरों को स्थिर रखा हो, लेकिन संकेत यही था कि लंबे समय तक ऊंची दरों का रुख हावी है और यही बात कीमती धातुओं पर भारी पड़ रही है। इस हफ्ते प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि कसने का चक्र अभी खत्म नहीं हुआ है। निवेशकों के लिए चिंताः निवेशकों के लिए एक नई चिंता उभर रही है क्योंकि बाजार के 2027 में घाटे से उबरकर अधिशेष में जाने का अनुमान है। बढ़ते स्टॉक, कमजोर आभूषण मांग और सुस्त औद्योगिक खपत कीमत में तेजी को सीमित कर सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 06:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bonus



चांदी 8300 रुपये टूटकर 11 महीने के निचले स्तर पर: सोना भी हुआ सस्ता; क्या अभी और गिरेगा भाव? #Bonus #SubahSamachar