Panipat News: श्याम रस सेवा समिति तीन को लगाएगी रक्तदान शिविर

पानीपत। श्याम रस सेवा समिति की ओर से तीन अप्रैल को सेना के जवानों के लिए प्राचीन देवी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसके बाद पांच अप्रैल को मंदिर प्रांगण में श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। समिति ने इसके लिए वीरवार को श्री देवी मंदिर में गणेश भगवान, माता रानी, बालाजी हनुमान और चुलकाना धाम में श्याम बाबा को निमंत्रण दिया। ये जानकारी प्रधान अमित राज गुप्ता ने दी। संजय बंसल ने बताया तीन अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक पानीपत के देवी मंदिर प्रांगण में देश की सुरक्षा में तैनात देश के जवानों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से रक्तदान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को देवी मंदिर में श्याम बाबा का संकीर्तन किया जाएगा। इसके लिए शाम सवा चार बजे ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी और श्याम बाबा का दरबार फूलों से सजाया जाएगा। इस दाैरान कोलकाता से भजन सम्राट संजय मित्तल, अमोल शुभम, कोलकाता से अभिनव एरन व पानीपत के आशु वर्मा श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। इसमें श्याम रसोई में सभी श्याम प्रेमियों के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था की गई है। श्याम प्रेमियों के लिए चार लकी कूपन निकल जाएंगे। इस मौके पर राज कमल गर्ग, गंगाराम मंगला, तरसेम सिंगला, संजय जैन, संजय बंसल, अमित गोयल, संजीव गुप्ता बॉबी, ओम प्रकाश अग्रवाल, अतुल मित्तल, नीतेश मित्तल व पुरुषोत्तम अग्रवाल उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: श्याम रस सेवा समिति तीन को लगाएगी रक्तदान शिविर #ShyamRasSevaSamitiWillOrganizeABloodDonationCampOn3rd #SubahSamachar