Pauri News: 97.04 लाख से होगा शिवालय का सौंदर्यीकरण

देवप्रयाग। विकासखंड के हिंडोलाखाल क्षेत्र के पलेठी-डोबलियालों में स्थित शिवालय का जल्द सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 97.04 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विनोद कण्डारी द्वारा किया गया। इस पहल को क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया है। समारोह के दौरान विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, जिला मंत्री प्रमोद चंद, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, कुलदीप रावत, जगदंबा प्रसाद भट्ट, जगत नारायण रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: 97.04 लाख से होगा शिवालय का सौंदर्यीकरण #ShivalayaToBeBeautifiedAtACostOf97.04Lakh #SubahSamachar