बीपी सिंह: 'जिंदगी का सबसे बड़ा अध्याय खत्म हो गया', निर्देशक के निधन से टूटे शिवाजी; बताया कैसा था रिश्ता

टीवी के मशहूर धारावाहिक 'आहट' और 'सीआईडी' बनाने वाले फिल्ममेकर और बीपी सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने भी बीपी सिंह को याद किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। मेरे जीवन का सबसे बड़ा अध्याय आज खत्म हो गया बीपी सिंह को याद करते हुए शिवाजी ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में कहा, 'मेरे जीवन का सबसे बड़ा अध्याय आज खत्म हो गया है। वह एक महान इंसान और बहुत अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे सब कुछ सीखा। मैं थिएटर से आया था। मुझे मंच पर अभिनय करना आता था। लेकिन बीपी सिंह ने मुझे सिखाया कि कैमरे के सामने कैसे अभिनय करना है और जरूरत पड़ने पर अपने अभिनय को बड़ा और प्रभावशाली कैसे बनाना है। वह एक शानदार शिक्षक थे। वह मेरी जिंदगी के हर दौर में मेरे साथ थे। हमारे रिश्ते को किसी एक चीज तक सीमित नहीं किया जा सकता।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीपी सिंह: 'जिंदगी का सबसे बड़ा अध्याय खत्म हो गया', निर्देशक के निधन से टूटे शिवाजी; बताया कैसा था रिश्ता #Entertainment #National #BpSingh #BpSinghDeath #BpSinghCidDirector #BpSinghCid #BpSinghDeathReason #BpSinghDied #ShivajiSatam #AcpPradyuman #SubahSamachar