Alert: एलर्जी से राहत के नाम पर सेहत से खिलवाड़, दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान; हो सकते हैं गंभीर खतरे
मौसम में बदलाव के साथ नाक बहने-छींक आने, आंखों में जलन, त्वचा पर रैशेज और सांस में तकलीफ जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लग जाती हैं। दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में जहां वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहता है, एलर्जी की दिक्कतें यहां और भी ज्यादा देखी जाती हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों में एलर्जी के कारण होने वाली समस्याओं का खतरा रहता है। एलर्जी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से ओवर द काउंटर (ओटीसी) दवाएं खरीद कर खा लेते हैं। ये दवाएं अस्थायी राहत तो देती हैं, लेकिन लंबे समय तक या गलत तरीके से उपयोग के कारण इनके कई तरह के दुष्प्रभावों का खतरा भी रहता है जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधान करते रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, एलर्जी से राहत के नाम पर हम सभी जाने-अनजाने अपनीसेहत से खिलवाड़ कर रहे होते हैं। ये दवाएं लंबे समय में जानलेवा हृदय संबंधित समस्याओं का भी कारण बन सकती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 12:16 IST
Alert: एलर्जी से राहत के नाम पर सेहत से खिलवाड़, दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान; हो सकते हैं गंभीर खतरे #HealthFitness #National #AntiAllergicMedicines #LongTermEffectsOfAntihistamines #OveruseOfAntiAllergyDrugs #एंटी-एलर्जिकदवाएं #एंटीएलर्जीमेडिसिन #एलर्जीकीदवाएं #SubahSamachar
